करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 22 सितम्बर 2020 - Sarkari Naukri India सरकारी नौकरी इंडिया

Tuesday, September 22, 2020

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 22 सितम्बर 2020

 करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 22 सितम्बर 2020

•    हाल ही में जिस केंद्रीय मंत्री ने मोदी कैबिनेट से कृषि सम्बन्धी विधेयक का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है- हरसिमरत कौर


•    हाल ही में जिस देश ने लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक और वीचैट को राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है- अमेरिका

•    रॉ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना को जितने साल के लिए राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) का नया अध्यक्ष बनाया गया है- दो साल

•    भारत ने कोविड-19 महामारी के अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने में मदद हेतु मालदीव को जितने करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी है-25 करोड़ डॉलर

•    हाल ही में जिस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (MMUY) का शुभारंभ किया है- गुजरात

•    हाल ही में जिस देश के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- कनाडा

•    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ ) के कार्यकारी निदेशक का सलाहकार जिसे नियुक्त किया गया है- सीमांचल दास

•    अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस जिस दिन मनाया जाता है-21 सितम्बर

•    हाल ही में जिस देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण दूसरी बार देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया है- इजराइल

•    जिस हाईकोर्ट ने हाल ही में हर्षवर्धन लोढ़ा को बड़ा झटका देते हुए एमपी बिड़ला समूह के सभी पदों से तत्काल हटाने का फैसला दिया है- कलकत्ता हाईकोर्ट

No comments:

Post a Comment

Popular Posts