करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 25 सितम्बर 2020 - Sarkari Naukri India सरकारी नौकरी इंडिया

Friday, September 25, 2020

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 25 सितम्बर 2020

 करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 25 सितम्बर 2020


• विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है - 25 सितंबर

• विश्व समुद्री दिवस 2020 को कब मनाया गया - 24 सितंबर

• कौन भारत का एकमात्र अभिनेता था जिसने 2020 की सूची के Most टाइम 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में अपनी जगह बनाई - आयुष्मान खुराना



• हाल ही में, भारत ने किसके साथ सहयोगपूर्ण साझेदारी के लिए रक्षा उद्योग ग्लोबल आउटरीच पर एक वेबिनार का आयोजन किया - इजराइल

• हाल ही में, भारत सरकार ने राज्यों द्वारा COVID विशिष्ट अवसंरचना निधि के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के उपयोग की सीमा 35 प्रतिशत से बढ़ाकर कितनी कर दी है - 50%

• किसके साथ साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), RAISE 2020 'Responsible AI for Social Empowerment 2020' पर एक मेगा वर्चुअल समिट का आयोजन करेगा - नीति आयोग

• किस राज्य ने ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार और गांवों में रोजगार पैदा करने के लिए हाल ही में ‘Mukhyamantrir Grammya Paribhan Achoni’ (मुख्मंत्रिर ग्राम्य परीभान अचोनी) लॉन्च की है - असम

• कौन सा बैंक फोन पर संपर्क रहित डेबिट कार्ड लेनदेन सुविधा ‘Safe Pay’लॉन्च करेगा - आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

• अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने छठे कार्यकाल के लिए निम्नलिखित में से किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है - बेलारूस

• हाल ही में शेखर बसु का निधन हो गया, वह एक थे - वैज्ञानिक

• केंद्र सरकार ने राज्यों को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) की जितने फीसदी तक रकम इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है - 50 फीसदी

• भारत में अंत्योदय दिवस जिस दिन मनाया जाता है - 25 सितम्बर

• शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षकों को सम्मानित करने और नई शिक्षा नीति 2020 को आगे लागू करने हेतु कब से कब तक ‘शिक्षा पर्व’ मनाया - 8 सितंबर से 25 सितंबर, 2020

• संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के क्षेत्रीय राजदूत के रूप में जिसे नियुक्त किया गया है - खुशी चिंदालिया

• किस राज्य सरकार ने हरिद्वार में गंगा में अपने प्रियजनों की राख विसर्जित करने हेतु मृतक के परिवार के दो सदस्यों को मुफ्त बस यात्रा की अनुमति देने के लिए ‘मोक्ष कलश योजना 2020’ को मंजूरी दी है - राजस्थान

• उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को जितने लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा कवर करने की घोषणा की है - 5 लाख रुपये

• पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध टिप्पणीकार, डीन जोन्स का हाल ही में निधन हो गया, वो किस देश से खेलते थे - ऑस्ट्रेलियाई

• रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने हाल ही में देश में जितने प्लास्टिक पार्क स्थापित करने के लिए मंजूरी दी है - दस

• भारत का पहला कोस्ट गार्ड अकादमी किस शहर में स्थापित किया जाएगा - मंगलुरु

• जिस राज्य सरकार ने मोक्ष कलश योजना-2020 को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है - राजस्थान

• हाल ही में जिस देश के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डीन जोन्स का मुंबई में निधन हो गया - ऑस्ट्रेलिया

• केंद्र सरकार ने 24 सितम्बर 2020 को जितने राज्यों को खुले बाजार से 9,913 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज लेने की मंजूरी दे दी है - पांच

• भारतीय रेलवे किस वर्ष तक ब्रॉड-गेज मार्गों के 100% विद्युतीकरण को पूरा करने की योजना बना रहा है - 2023

• प्रसिद्ध व्यक्तित्व डॉ. सेखर बसु का निधन कोविड-19 संबंधित परेशानियों के कारण हुआ, वे किस चीज़ के अनुभवी थे - परमाणु वैज्ञानिक

• भारत ने 23 सितम्बर 2020 को स्वदेश में निर्मित परमाणु क्षमता वाली जिस मिसाइल का सफल परीक्षण किया - पृथ्वी-2

• प्रसिद्ध व्यक्तित्व सुरेश आगाड़ी का निधन COVID 19 संबंधित परेशानियों के कारण हुआ, वे किस चीज़ के अनुभवी थे - पत्रकार

• 12 दिसंबर 2020 को कौन-सा देश वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन की सह मेजबानी करेगा - ब्रिटेन

No comments:

Post a Comment

Popular Posts